गौतम अडानी की प्रसिद्धि आज भारत के साथ पूरे विश्व में है। गौतम अडानी देश में पिछले 40-45 सालों से औद्योगिक के साथ सामाजिक विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। गौतम अडानी ने अडानी ग्रुप के अलग अलग उद्योगों से देश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए सक्रियता से काम किया है। गौतम अडानी का उद्देश्य है भारत को एक सशक्त देश बनाया जाए जिसके लिए वे विभिन्न प्रकार के विकास कार्य को क्रियान्वित करने हेतु अग्रसर है। गौतम अडानी की उद्यमिता के परिणाम स्वरुप अडानी ग्रुप ने भारतीय बाज़ार को मजबूत बनाने में बड़ा योगदान दिया है जिसका प्रभाव वर्तमान भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिखता है।
भारत को आर्थिक शक्ति बनाने की ओर अग्रसर अडानी ग्रुप पोर्ट मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिक पॉवर जनरेशन एवं ट्रांसमिशन, रिन्यूएबल एनर्जी, फूड प्रोसेसिंग, माइनिंग, एयरपोर्ट ऑपरेशन्स, नेचुरल गैस और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में अग्रणी अडानी ग्रुप आज देश भर के 22 राज्यों की आर्थिक व्यवस्था का हिस्सा है। इन राज्यों में रोजगार उत्पन्न करने के साथ ही अडानी ग्रुप ने अन्य व्यापारों को भी लाभ पहुँचाया है। अडानी ग्रुप ने अपनी औद्योगिक क्षमता से जिस प्रकार देश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है उससे देश में बड़ा बदलाव हुआ है। आज भारत न केवल एक आत्मनिर्भर देश के रूप में अपनी पहचान बना रहा है बल्कि अन्य देशों को भी कई प्रकार से सहयोग कर रहा है। वैश्विक बाजार में भी भारत के प्रति अन्य देशों का नज़रिया काफी हद तक बेहतर हुआ है और हमारी काबिलियत पर सब किसी भी रूप में विश्व को कोई संदेह नहीं है। सोशल कॉज एक्टिविटी में अग्रणी गौतम अडान औद्योगिक विकास में अग्रणी सहभागिता करने के अलावा गौतम अडानी अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी तत्परता से सक्रिय है। राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे गौतम अडानी ने अडानी ग्रुप के अंतर्गत कई प्रकार की समाजिक कल्याण की योजनाएँ लागू की है। देश के निम्न वर्ग के बच्चों की बेहतर शिक्षा देने के लिए गौतम अडानी गंभीर रूप से कार्य कर रहे है। अडानी ग्रुप की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से वे समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के बच्चों को एडवांस और स्मार्ट एजुकेशन देने के लिए अडानी विद्या मंदिर, ज्ञानोदय, नवयुग वर्ल्ड स्कूल, अडानी स्किल डेवलपमेंट, उत्थान, नवचेतन विद्यालय, आमची शाळा आदर्श शाळा जैसे प्रोजेक्ट देश के विभिन्न हिस्सों में संचालित कर रहे है। गौतम अडानी का मानना है कि शिक्षा ही हर प्रगति का आधार है जिसके लिए वे निरंतर देश के बच्चों को शिक्षित करने की दिशा में निस्वार्थ भावना से काम कर रहे है। उनका विश्वास है कि देश के गरीब परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा दे कर हम उन्हें भी भविष्य में राष्ट्र उन्नति का हिस्सा बना सकते हैं। इस प्रयास से न केवल आने वाले कल में हर वर्ग शिक्षित होगा बल्कि प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र उन्नति में अपना योगदान दे सकेगा। इसके अलावा गौतम अडानी समाज की अक्षम महिलाओं को भी स्वावलम्बी बनाने की सोच के साथ कई प्रकार की योजनाओं को क्रियान्वित कर रहे है जिससे वे भी अपनी क्षमता को जान कर उसके अनुरूप देश की प्रगति में सहभागिता करें। गौतम अडानी के राष्ट्र निर्माण के मिशन की अंतर्गत औद्योगिक और सामाजिक गतिविधियां लम्बे समय से अडानी ग्रुप देश में कर रहा है। एक ओर जहाँ इंडस्ट्रियल एक्टिविटी से देश आर्थिक शक्ति बनने के अपने लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर सामाजिक उत्थान की अलग अलग योजनाओं से समाज का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। गौतम अडानी की उद्यमिता से देश के अलग अलग राज्यों की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है। लोगों को रोजगार मिल रहा है और व्यापार में लाभ हो रहा है। अडानी ग्रुप की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जीवन स्तर को बेहतर बनाने के विभिन्न प्रोजेक्ट्स से समाज में बड़ा बदलाव हो रहा है। महिलाएँ सक्षम हो रही हैं, बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है, मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया हो रहा है और नागरिकों को पहले से बेहतर सुविधा और साधन मिल रहे हैं। गौतम अडानी की राष्ट्र हित की भावना के परिणाम से ही आज अडानी ग्रुप विभिन्न इंडस्ट्रियल सेक्टर में प्रशंसनीय काम कर रहा है। गौतम अडानी इस देश को हर रूप में विकसित करना चाहते है जिसके लिए वे इंडस्ट्रीज के विकास के साथ ही सोशल डेवलपमेंट को भी समान रूप से महत्व दे रहे है। अडानी विद्या मंदिर, सुपोषण, उड़ान, अडानी धारावी जैसे अनेकों प्रोजेक्ट्स अडानी ग्रुप की राष्ट्र हितैषी कार्य शैली का हिस्सा है। देश के सर्वांगीण विकास के लिए अडानी ग्रुप पिछले लगभग 40-45 सालों से काम कर रहा है और विश्व स्तर पर भारत की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत है। गौतम अडानी का भारतीय अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण में अहम स्थान रहा है। आज भी गौतम अडानी देश को विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने के लिए पूरी ईमानदारी और नवाचार के साथ काम कर रहे है ताकि आने वाले समय में वैश्विक बाजार में भारत सबसे आगे खड़ा रहे।
0 Comments
Leave a Reply. |
AuthorWrite something about yourself. No need to be fancy, just an overview. ArchivesCategories |